जौनपुर जिले के बदलापुर क्षेत्र में इस बार हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के परिणामों ने खुशी की लहर दौड़ा दी है। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के घनश्यामपुर स्थित SRJ पब्लिक स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
विद्यालय की छात्रा स्वेजल यादव ने 90% अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं दीक्षा यादव ने 89% और आयुषी मौर्य ने 86% अंक हासिल कर अपनी मेहनत का शानदार परिणाम प्रस्तुत किया।
इसके अलावा अभिनव मिश्रा ने 87%, नेहा यादव ने 85%, प्रिया यादव और नेहा शर्मा ने 81% अंक प्राप्त कर सफलता की इस सूची में अपना नाम दर्ज कराया।
छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। सभी सफल विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को अपनी सफलता का श्रेय दिया।
विद्यालय प्रबंधक नीरज तिवारी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Post a Comment