बड़ेरी: ग्राम पंचायत बड़ेरी में पिछले दिनों से हो रही लगातार बारिश और अचानक चली तेज आंधी के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आंधी और बारिश की इस मार के चलते इलाके में कई जगहों पर नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं, जिसमें बड़ेरी ग्राम पंचायत के एक स्थानीय ग्रामीण के घर के पीछे लगा पुराना और विशाल पेड़ जड़ से पूरी तरह उखड़ गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह भारी-भरकम पेड़ तेज हवाओं का दबाव न झेल पाने के कारण उखड़ कर सीधे पास में बने एक तालाब में जा गिरा। गनीमत यह रही कि पेड़ घर की ओर या किसी रास्ते पर नहीं गिरा, वरना कोई बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था। पेड़ के अचानक तालाब में गिरने से एक भारी आवाज़ हुई, जिससे आस-पास के लोग सहम गए और मौके पर भीड़ इकट्टा हो गई।
पेड़ के तालाब में गिरने से वहाँ का पानी चारों तरफ छिटक गया और जलीय जीवों के साथ-साथ तालाब का माहौल भी प्रभावित हुआ है। इस घटना के बाद से ग्रामीण में अपने घरों के पास खड़े अन्य पुराने और कमजोर पेड़ों को लेकर चिंता बढ़ गई है,
Post a Comment